फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Armed soldiers deployed on the border with J&K, high alert in Chamba Police patrolling

Himachal Pradesh: जेएंडके से सटी सरहद पर हथियारों से लैस जवान तैनात, चंबा में हाई अलर्ट; बढ़ाई पुलिस की गश्त

Fri, 25 Apr 2025 09:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Apr 2025 09:55 PM IST
सार

जेएंडके सीमा से सटी हिमाचल सरहद संसारीनाला चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ गई है। प्रदेश की 216 किमी लंबी सरहद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Armed soldiers deployed on the border with J&K, high alert in Chamba Police patrolling
लाहौल में तांदी- संसारीनाला सड़क पर गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग करने में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जेएंडके से सटी हिमाचल प्रदेश की 216 किमी लंबी सरहद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है। हिमाचल पुलिस की दारचा में स्थापित अस्थायी चौकी में तैनात जवानों को हथियार लैस कर दिया गया है। शिंकुला के रास्ते जांस्कर की ओर आवाजाही करने वाले हरेक शख्स पर नजर रखने को कहा है। जेएंडके सीमा से सटी हिमाचल सरहद संसारीनाला चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ गई है। इस रूट से पांगी और लाहौल की तरफ आने वाले सभी वाहन चालकों सहित लोगों को पहचानपत्र दिखाने के बाद ही हिमाचल में एंट्री दी जा रही है। चंबा जिले में भी हाई अलर्ट है।

विज्ञापन


लाहौल की अंतिम पुलिस चौकी तिंदी से इस ओर आने वाले हर शख्स पर प्रदेश पुलिस नजर रखे हुए है। पुलिस विभाग ने लोगों से भी आह्वान किया है कि घाटी में किसी तरह का संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर इसकी सूचना पुलिस को दें। तांदी से हिमाचल की सीमा संसारीनाला तक जगह-जगह हिमाचल पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। आतंकी हमले के बाद प्रदेश पुलिस को हिदायत दी गई है कि गश्त के दौरान हथियारों से लैस रहें। स्थानीय लोगों से भी इलाके में किसी संदिग्ध के होने की जानकारी हासिल करने की भी कोशिश करें। उधर, चंबा जिला में पुलिस जवानों के साथ आईटीबीपी, आईआरबी सहित बटालियन के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन

लाहौल-स्पीति पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार ने कहा कि पूरे जिले में पुलिस अलर्ट है। लाहौल-स्पीति और चंबा जिला की पुलिस एक-दूसरे के संपर्क में रहते हुए तांदी-संसारी सड़क पर पैट्रोलिंग करते हुए पूरी तरह से चौकस है। पर्यटन स्थल सिस्सू, कोकसर और जिस्पा में पुलिस के जवान हथियार लैस रहेंगे। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा जिला चंबा में पुलिस जवानों के साथ आईटीबीपी सहित बटालियन के जवान तैनात है। बार्डर में सभी चेक पोस्ट अलर्ट हैं। चंबा जिले में भी हाई अलर्ट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed