फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Arguments in the case regarding the teacher test for CBSE schools will continue on April 9 as well.

हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों के लिए टीचर टेस्ट मामले में 9 अप्रैल को भी होगी बहस

Wed, 08 Apr 2026 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 08:41 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों के लिए टीचर टेस्ट मामले में सरकार गुरुवार को भी बहस करेगी।

विज्ञापन
Himachal: Arguments in the case regarding the teacher test for CBSE schools will continue on April 9 as well.
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों के लिए टीचर टेस्ट मामले में सरकार गुरुवार को भी बहस करेगी। इस मामले में बुधवार को सरकार ने अपना पक्ष रखा। सरकार ने अदालत से मांग की कि उन्हें रिजल्ट घोषित करने की इजाजत दे दी जाए।

विज्ञापन

इस पर ज्वाइंट फ्रंट संघ की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक अन्य आवेदन दायर किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरकार ने परीक्षा को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है, उसके अनुरूप परीक्षा नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडलाइन के तहत आंसर शीट ए, बी, सी, डी सीरीज में होनी चाहिए थी ,लेकिन जो आंसर शीट परीक्षा केंद्र में आवंटित की गई उसमें ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगाए हैं। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed