फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal ambulance got stuck Rs 44 thousand fine Fortuner Vehicle and Rs 20 thousand 500 Tempo Traveller

Himachal News : एंबुलेंस फंसी तो फॉर्च्यूनर गाड़ी का कटा 44 हजार, टेंपो ट्रेवलर का 20 हजार 500 रुपये का चालान

Fri, 06 Jun 2025 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 06:43 PM IST
सार

जिला लाहौल स्पीति के काजा के हुर्लिंग में पर्यटक और एक अन्य वाहन चालक में हुई मारपीट के चलते एक एंबुलेंस फंसी रही। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर वाहन का 44 हजार रुपये और टेंपो ट्रेवलर वाहन चालक का 20 हजार 500 रुपये का चालान किया है।

विज्ञापन
Himachal ambulance got stuck Rs 44 thousand fine Fortuner Vehicle and Rs 20 thousand 500 Tempo Traveller
चालक व पर्यटक की मारपीट में फंसी रही एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रांफू-समदो एनएच-3 पर उपमंडल काजा के हुर्लिंग में दो वाहनों में सवार पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। इस बीच, काजा से रेफर मरीज को लेकर शिमला जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बताया जा रहा है पास देने को लेकर दोनों पर्यटक वाहनों के चालक आपस में उलझ गए थे। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। उधर, बीएमओ की शिकायत के बाद पुलिस ने एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना वीरवार देर शाम की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सड़क से करीब आधा घंटा तक वाहनों की रफ्तार थमी रही।

विज्ञापन




जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक की सूचना पर बीएमओ काजा बृजेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नंबर के आधार पर दोनों वाहनों का 64 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। दरअसल, पास देने को लेकर टेंपो ट्रैवलर और फॉर्च्यूनर में सवार पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई थी। उधर, एंबुलेंस के फंसे होने की जानकारी मिलने पर बीएमओ डाॅ. बृजेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर और फॉर्च्यूनर वाहन चालकों का 64 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है। फॉर्च्यूनर के चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185, 194 ई 100(2), 182 (4), 190 (2) और 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 44 हजार रुपये और टेंपो ट्रैवलर वाहन चालक का 196, 111, 182 ए (4) और 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 20 हजार 500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Shimla: आईजीएमसी रोगी कल्याण समिति की ईसी बैठक में लेगा मरीजों से 10 रुपये परामर्श शुल्क लेने का निर्णय

उधर, बीएमओ काजा बृजेश शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस चालक ने घटना की सूचना दी थी। बताया कि पर्यटकों और वाहन चालकों की इस हरकत से मरीज के प्राण संकट में पड़ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed