फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal After swallowing a packet of chitta one of the kidneys of the youth got damaged admitted in ICU

Himachal Pradesh: चिट्टे की पुड़िया निगलने के बाद युवक की एक किडनी खराब, आईसीयू में भर्ती; जानें पूरा मामला

Sat, 08 Feb 2025 11:34 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:34 AM IST
सार

14 दिन से आईसीयू में भर्ती कांगड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक के पेट से डॉक्टरों ने नशे की पुड़िया को निकाल लिया है, लेकिन पुड़िया फट गई थी। एक किडनी अधिक प्रभावित हुई है। अब युवक का डायलिसिस किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal After swallowing a packet of chitta one of the kidneys of the youth got damaged admitted in ICU
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चिट्टा कितना घातक नशा है, इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि पकड़े जाने के डर से पुलिस के सामने चिट्टे की पुड़िया को निगलने वाले युवक की किडनी खराब हो गई। पिछले 14 दिन से आईसीयू में भर्ती कांगड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


युवक के पेट से डॉक्टरों ने नशे की पुड़िया को निकाल लिया है, लेकिन पुड़िया फट गई थी। इससे युवक के कई अंगों पर असर हुआ है। एक किडनी अधिक प्रभावित हुई है। अब युवक का डायलिसिस किया जा रहा है। बीते 25 जनवरी को आरोपी युवक को हमीरपुर पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थ के साथ बड़सर में पकड़ा था। 
विज्ञापन


कांगड़ा जिले की तहसील रक्कड़ के इस युवक को पुलिस ने चिट्टे की पुड़िया के साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 10,000 रुपये की नकद राशि बरामद की थी। तलाशी के दौरान युवक ने अपने थैले से एक पारदर्शी लिफाफा निकाला, और इसे निगल लिया।  बताया कि उसने जो पदार्थ लिफाफे सहित निगला है, वह हेरोइन (चिट्टा) थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे एम्स बिलासपुर पहुंचाया। हालांकि, अब पेट से निकाले गए नशीले पदार्थ की एफएसएल में जांच के बाद स्पष्ट होगा कि यह कौन सा नशा है। युवक के बयान के मुताबिक यह चिट्टा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाली गई पुड़िया के सैंपल भरे गए हैं। युवक 14 दिन से एम्स बिलासपुर में आईसीयू में भर्ती है। चिकित्सकों के अनुसार उसके कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा है- भगत ठाकुर एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed