Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal A senior NHAI official will also sit in the gallery during the assembly session Pathania issue

Himachal News: विस सत्र में एनएचएआई का एक वरिष्ठ अधिकारी भी दीर्घा में बैठेगा, पठानिया ने जारी किए आदेश

Fri, 29 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

वीरवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पठानिया ने आदेश जारी किए कि अब सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का एक वरिष्ठ अधिकारी भी दीर्घा में बैठेगा और प्राधिकरण से संबंधित पूछे गए प्रश्नों की लोक निर्माण मंत्री को ब्रीफिंग देता रहेगा। 

विज्ञापन
Himachal A senior NHAI official will also sit in the gallery during the assembly session Pathania issue
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बैठक की अध्यक्षता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आदेश जारी किए कि अब सत्र के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का एक वरिष्ठ अधिकारी भी दीर्घा में बैठेगा और प्राधिकरण से संबंधित पूछे गए प्रश्नों की लोक निर्माण मंत्री को ब्रीफिंग देता रहेगा। पठानिया ने कहा कि विधानसभा की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में तय निर्णयों को अक्षरक्ष: लागू करना होगा। यदि कोई भी कोताही बरती गई तो उसे सदन की अवमानना माना जाएगा। अध्यक्ष ने भारी बारिश, बादल फटने से हो रहे नुकसान और सदस्यों की ओर से सदन में लगातार उठाए जा रहे विषयों का संज्ञान लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि पिछले दिनों निर्णय लिया गया था कि वह स्वयं एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर सरकार, लोक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वीरवार को बैठक में हर पहलू पर गंभीरता और गहनता से चर्चा की। केंद्र सरकार के अधीन विशेषकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी लोक निर्माण मंत्री और सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय बनाए रखेंगे। ये अधिकारी लोक निर्माण मंत्री और सचिव लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि फोर लेनिंग का कार्य 5 या 6 जिलों में चल रहा है, जिस कारण भूस्खलन भी हो रहा है और सड़कें अवरुद्ध रहीं। एनएचएआई इन राजमार्गों को जल्द बहाल किया जाए और लोगों के नुकसान को देखते हुए इसके लिए कोई ठोस नीति बनाने पर शीघ्र विचार करे।

विज्ञापन

मुख्य सचिव को सड़क बहाली, डीजीपी को पुलिस बल की तैनाती के आदेश
पठानिया ने मुख्य सचिव को जल्द प्रथम चरण में उपमंडल से जिला मुख्यालय और फिर पंचायतों से जोड़ने वाली सड़कों की बहाली का कार्य तेजी से करने के लिए। प्रदेश पुलिस प्रमुख को जहां स्थिति खराब है, वहां अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए, जिससे परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

मणिमहेश यात्रा में फंसे तीर्थ यात्रियों में से कुल 3280 को सुरक्षित निकाला
पठानिया ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में फंसे तीर्थ यात्रियों में से कुल 3280 को सुरक्षित निकाला गया है। यात्रा में बीमार व्यक्तियों को हेलिकाप्टर के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। रात को 2:00 बजे तक सड़कों को बहाल करने का कार्य चला है।

मौसम साफ रहा तो हेलिकॉप्टर से जायजा लेंगे विधानसभा अध्यक्ष
पठानिया ने कहा कि यदि शुक्रवार को मौसम साफ हुआ तो वह सुबह 8 बजे स्थिति का जायजा लेने के लिए हेलिकाप्टर से मौके पर पहुंचेंगे और हर तरह की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे। मौसम खराब होने की स्थिति में वह 2:00 बजे शिमला से चंबा के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए वह जिला प्रशासन को उचित दिशा–निर्देश देंगे और ग्राउंड जीरो पर स्थिति को स्वयं मॉनिटर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed