{"_id":"6878f3b3abbc3da12b0e57ae","slug":"himachal-50-marks-in-general-category-and-45-in-reserved-category-will-get-a-chance-in-d-el-ed-counseling-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड काउंसलिंग में सामान्य में 50, आरक्षित वर्ग में 45 अंक वालों को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड काउंसलिंग में सामान्य में 50, आरक्षित वर्ग में 45 अंक वालों को मिलेगा मौका
Fri, 18 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 18 Jul 2025 05:00 AM IST
सार
हिमाचल में डीएलएड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह न्यूनतम योग्यता 45 फीसदी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) सत्र 2025-27 की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15 जुलाई को आए परीक्षा परिणाम में कुल 3203 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। अब जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत प्रदेशभर की 2,450 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनमें से 900 सीटें सरकारी डीएलएड संस्थानों में और 1,550 सीटें निजी संस्थानों में उपलब्ध हैं। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह न्यूनतम योग्यता 45 फीसदी है। स्पोर्ट्स कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। डीएलएड प्रवेश परीक्षा 29 मई को प्रदेशभर के 87 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 15,609 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 14,352 ने परीक्षा दी और 1,257 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। अब काउंसलिंग शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन