फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 4 paraglider pilots narrowly escaped after flying in bad weather landed on the hills of Deol village

Himachal: खराब मौसम में भरी उड़ान, बाल-बाल बचे चार पैराग्लाइडर पायलट; देओल गांव की पहाड़ियों पर की लैंडिंग

Thu, 23 Jan 2025 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 Jan 2025 09:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में चार पैराग्लाइडर बाल-बाल बच गए। हुआ यूं कि चारों ने मौसम के खराब होने पर उड़ान भरी। गनीमत रही कि तेज हवा के बीच देओल से ऊपर जलग्रां नाम के स्थान पर सुरक्षित लैंड कर गए। 

विज्ञापन
Himachal 4 paraglider pilots narrowly escaped after flying in bad weather landed on the hills of Deol village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीड़ के चार पैराग्लाइडर पायलट वीरवार दोपहर बाद खराब हुए मौसम के कारण बाल-बाल बच गए। चारों पायलटों ने मौसम के खराब होने पर उपमंडल के देओल गांव के ऊपर की पहाड़ियों में सुरक्षित लैंडिंग कर ली।

विज्ञापन


हालांकि, प्रशासन के प्रतिनिधि के अनुसार इन पायलट ने देओल के समीप की पहाड़ी से सोलो के रूप में उड़ान भरी थी, लेकिन चर्चा यह है कि इन पायलटों ने मौसम के अनुकूल न होने पर भी बिलिंग से टेंडम उड़ान भरी। गनीमत रही कि तेज हवा के बीच देओल से ऊपर जलग्रां नाम के स्थान पर सुरक्षित लैंड कर गए। लोगों का कहना है कि प्रदेश में आए दिन पैराग्लाइडर उड़ानों के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में मौतें हो रही हैं। दूसरी तरफ पायलट लोगों की जान को जोखिम में डालने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिलिंग में खराब मौसम में उड़ानों पर चेकिंग के लिए मार्शल मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके चलते इन मार्शलों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से नियमों की अवहेलना करने वाले पायलटों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed