{"_id":"6a6c11b6-def3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"heavy-rain-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में भारी बारिशः 100 सड़कें बंद, जनता तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में भारी बारिशः 100 सड़कें बंद, जनता तंग
शिमला/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बारिश के कहर से राहत नहीं मिली है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान भी प्रदेश में कई जगह भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन
बारिश से किन्नौर, मंडी, सिरमौर और चंबा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भूस्खलन के चलते पूरे प्रदेश में छोटी-बड़ी लगभग सौ सड़कें बंद हो गई हैं। इसमें 39 प्रमुख सड़कें शामिल हैं। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
छोटे-छोटे नदी नालों में आई बाढ़ से लगभग 500 जानवर बह गए हैं। लूणा के पास भूस्खलन से चंबा- भरमौर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
कुल्लू के मनाली-नग्गर वामतट में करजां नाले में उफान से हाइवे पर दो घंटे यातायात बाधित रहा। ऊना जिले में 24 से ज्यादा संपर्क मार्ग बाधित हैं। मंडी के बगस्याड़ में बादल फटने के एक दिन बाद भी लगभग 12 संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
मंडी-जंजैहली मुख्य मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। उधर, भारी बारिश से प्रभावित किन्नौर जिले में लोगों को राहत देने के लिए बुधवार को कोई हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
सांगला में पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है। बुधवार को कुल्लू के आनी में बारिश से ग्रामीण रूट जाओं से शगार, नाभीधार, पुन्ननखड्ड आदि सड़कों पर वाहन नहीं चल पाए।