फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur-Mandi NH Doubt remains as to whether toll tax will be levied on Hamirpur-Mandi NH or not

Hamirpur-Mandi NH: हमीरपुर-मंडी एनएच पर टोल टैक्स लगेगा या नहीं, संशय बरकरार; डीपीआर में बदलाव की चर्चाएं

Thu, 03 Oct 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 04:00 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-03 वाया हमीरपुर-मंडी में टोल प्लाजा के निर्माण पर संशय बना हुआ है। यहां पर टोल प्लाजा निर्माण तो फिलहाल नहीं किया गया है लेकिन इस एनएच पर टोल प्लाजा का निर्माण होगा अथवा नहीं इसका अंतिम फैसला विश्व बैंक प्रबंधन की टीम की राय के बाद ही होगा। 

विज्ञापन
Hamirpur-Mandi NH Doubt remains as to whether toll tax will be levied on Hamirpur-Mandi NH or not
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटारी-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 वाया हमीरपुर-मंडी में टोल प्लाजा के निर्माण पर संशय बना हुआ है। निर्माणाधीन इस टून लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठाणा दरोगण में टोल प्लाजा का निर्माण डीपीआर में प्रस्तावित था। प्लाजा के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताया था। इसके बाद से यहां पर टोल प्लाजा निर्माण तो फिलहाल नहीं किया गया है लेकिन इस एनएच पर टोल प्लाजा का निर्माण होगा अथवा नहीं इसका अंतिम फैसला विश्व बैंक प्रबंधन की टीम की राय के बाद ही होगा। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय स्तर पर इस मामले पर विमर्श चल रहा है।

विज्ञापन


तीन चरणों में एनएच तीन का निर्माण हमीरपुर से मंडी तक किया जा रहा है। 40 किलोमीटर का पहला पैकेज हमीरपुर से सरकाघाट के समीप करनोल तक निर्माणाधीन है। दिसंबर तक इस चरण के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस चरण में ठाणा दरोगण में टोल प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन यह फिलहाल नहीं किया गया है। 28 किलोमीटर का दूसरा पैकेज करनोल से कलवाण और 41 किलोमीटर का तीसरा पैकेज कलवाण से मंडी तक शामिल हैं। मंडी तक 109 किमी निर्माण प्रस्तावित है, उसके बाद यह फोरलेन से जुड़कर मनाली तक जाएगा। हमीरपुर से लेकर अवाहदेवी, सरकाघाट, धर्मपुर, कोटली होते हुए मंडी की दूरी वर्तमान में 124 किलोमीटर है, जोकि घटकर 109 किलोमीटर रह जाएगी। हमीरपुर से मंडी वाया सरकाघाट, धर्मपुर मंडी का सफर दो घंटे कम समय में पूरा होगा। हमीरपुर से मंडी तक कुल 40 बस स्टॉप और वर्षाशालिकाओं सहित हमीरपुर और धर्मपुर के पास दो टोल प्लाजा इस प्रोजेक्ट की डीपीआर में हैं, लेकिन क्या टूलेन पर टोल प्लाजा का निर्माण नियमों के दायरे में होगा इसको लेकर मंत्रालय की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल में वर्ष 1999 इस एनएच के निर्माण के पहल की थी। उस वक्त इसे जालंधर-मंडी एनएच-70 के रूप निर्मित करने का निर्णय हुआ था। हालांकि एनएच-70 को नया नंबर एनएच-03 दे दिया गया। जालंधर से मंडी तक वाया अवाहदेवी की दूरी 265 किलोमीटर की है। इसमें 58 किलोमीटर पंजाब और 207 किलोमीटर हिमाचल में है। अब अटारी से लेकर लेह तक घोषित एनएच-03 की दूरी 556 किलोमीटर है। इसमें 177 किमी पंजाब, 170 किमी लद्दाख और शेष हिमाचल में है। पंजाब, हिमाचल और लद्दाख से गुजरने वाले इस एनएच को हमीरपुर जिला के अणु से मंडी तक तीन पैकेज में करीब 109 किलोमीटर बनाने का काम इन दिनों चला हुआ है।

सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के परियोजना कार्यालय हमीरपुर के सहायक अभियंता तन्मय महाजन ने कहा कि टोल प्लाजा का निर्माण डीपीआर में प्रस्तावित है, लेकिन निर्माण को लेकर अंतिम फैसला मंत्रालय स्तर पर होगा। यह विश्व बैंक का प्रोजेक्ट है, ऐसे में मंत्रालय स्तर पर इस पर निर्णय होगा। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर लोक निर्माण विभाग की एनएच विंग ने तैयार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed