फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth who consumed poisonous substance dies in PGI

जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की पीजीआई में मौत

Sat, 04 Sep 2021 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत सराहकड़ के एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। युवक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव हमीरपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राजकुमार (26) निवासी सराहकड़ ने 31 अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में ही होगा।
विज्ञापन

इसके बाद उसका शव हमीरपुर लाया जाएगा। मृतक एनएचएआई में कार्यरत था। अपने पीछे माता और भाई छोड़ गया है। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि युवक के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जांच की जा रही है। शनिवार को पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed