फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth took pledge to stop drug addiction through short drama and songs

Hamirpur (Himachal) News: युवाओं ने लघु नाटिका और गीतों से नशा निवारण का लिया संकल्प

Wed, 26 Jun 2024 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और इनकी तस्करी के विरुद्ध जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर के वार्ड नंबर-5 में स्थित इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन एंड काउंसलिंग सेंटर फॉर एडिक्ट्स (इरका) में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर एवं ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता और कई अन्य गतिविधियां भी करवाई गईं। इरका में उपचाराधीन युवाओं ने बड़े उत्साह के इसमें भाग लिया। इन युवाओं ने लघु नाटिका, कविता और गीतों के माध्यम से भी नशा निवारण का संकल्प लिया। अपने अनुभव भी साझा किए और इरका में दाखिल होने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी। जिला कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने भी युवाओं का उत्साहवर्द्धन किया तथा उन्हें दृढ़ इच्छा शक्ति एवं सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी, विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और इरका की टीम ने नशे का उन्मूलन करने की प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed