{"_id":"66e301bd6a3490f68008b704","slug":"youth-should-play-leading-role-in-changing-nutrition-behaviour-chauhan-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135740-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण व्यवहार में परिवर्तन के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं युवा : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण व्यवहार में परिवर्तन के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं युवा : चौहान
विज्ञापन
उटपुर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया संवाद सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी(हमीरपुर)। विद्यार्थियों को सही पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर में एक संवाद सत्र आयोजित किया। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि टेक्नोलॉजी में तीव्र गति से आ रहे परिवर्तनों ने हमारे जीवन और जीवन शैली को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। हमारे जीवन को सुविधाओं से युक्त बनाया है। लेकिन, आरामदायक जीवन शैली और आम दिनचर्या में अकर्मण्यता के कारण हमारे शरीर को कई बीमारियां भी दी हैं। सीडीपीओ ने कहा कि छोटी आयु में ही मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदयघात अब आम बात हो गई है।
इसलिए, आज के दौर में उचित पोषण व्यवहार के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। इसमें युवा बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। सीडीपीओ ने कहा कि युवा टेक्नोलॉजी में अपनी कुशलता का उपयोग आहार और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने और जन-जन के जीवन को बेहतर बनाने में करें। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ रहने एवं उचित पोषण व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नेक चंद ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसका उपयोग समाज, राष्ट्र और मानवता के व्यापक हित में किया जाए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. सुमित राणा और कम्युनिटी हेल्थ आफिसर कंचन ने भी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कींं।