{"_id":"63791d3e72edca7aa425a817","slug":"youth-should-play-an-important-role-in-ending-corruption-by-becoming-aware-citizens-hamirpur-hp-news-sml428324573","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार को खत्म करने में लोग दे सकते हैं योगदान: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार को खत्म करने में लोग दे सकते हैं योगदान: शर्मा
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ विजिलेंस से निरीक्षक अंकुर शर्मा, स्कू
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति को नियमों के विपरीत लाभ पहुंचाता है तो यह भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। इसके बदले में लाभार्थियों से नकद और गिफ्ट के रूप में रिश्वत मांगी जाती है।
इसलिए एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए युवा वर्ग और अन्य लोग भ्रष्टाचार को खत्म करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। अगर लोग सहयोग करें तो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सकता है। यह बात राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर के निरीक्षक अंकुर शर्मा ने शनिवार को हमीरपुर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही।
निरीक्षक अंकुर शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों को एनडीपीएस एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशेड़ी न केवल खुद को बल्कि दूसरों को भी बरबाद करता है। नशे का आदी होने पर व्यक्ति कई बार अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए चोरियां और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता है। इसलिए नशे से बचें। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में कहा कि कुछ लोग मोबाइल फोन पर इंटरनेट का गलत इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट पर अंजान व्यक्ति से चैट कर गलत संगत में फंस सकते हैं। इसलिए अंजान व्यक्ति से इंटरनेट पर कोई भी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
अपराध करना और अपराध को रोकना ये दोनों कार्य इंटरनेट के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसलिए इंटरनेट का सदुपयोग कर अपने जीवन को संवारने का प्रयास करें। आपत्तिजनक सामग्री को इंटरनेट पर वायरल करने से बचें। अंकुर शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार का खामियाजा हर व्यक्ति को भुगतना पड़ता है। किसी सरकारी इमारत या पुल के निर्माण के दौरान अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता किया जाता है तो इसका खामियाजा हर व्यक्ति को भुगतना होता है। क्योंकि विकास कार्यों पर खर्च होने वाला पैसा किसी न किसी व्यक्ति की जेब से टैक्स के रूप में वसूला होता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा और पोक्सो एक्ट तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी।
कोट
-विजिलेंस विभाग के निरीक्षक ने कार्यक्रम में इंटरनेट के बेहतर इस्तेमाल की जानकारी दी। आजकल कुछ लोग इंटरनेट का गलत इस्तेमाल कर खुद और अपने परिवार को मुश्किलों में डालते हैं। इससे बचना चाहिए। -सृष्टि, छात्रा
-भ्रष्टाचार किस तरह हमारे समाज और देश को खत्म कर रहा है, इसकी जानकारी कार्यक्रम में मिली है। कोई भी व्यक्ति अगर रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान विजिलेंस में गुप्त रखी जाती है। -शिवांश, छात्र
- कई बार पुल और इमारतों के गिरने की खबरें टीवी चैनलों और अखबारों में पढ़ने को मिलती हैं। कई बार अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता कर लेते हैं। लेकिन हादसे के दौरान इसकी भरपाई लोगों को करनी पड़ती है। -सौरभ ठाकुर, छात्र
-समाज में नशे की प्रवृत्ति बुरी तरह से बढ़ रही है। पुलिस विभाग को नशे पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि नशे का सेवन करने वाले और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। -द्विवेद, छात्र
-कुछ लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर गलत सूचनाएं प्रसारित करते हैं, जिससे समाज में भय का माहौल बनता है, लेकिन यहां आयोजित कार्यक्रम में झूठी और गलत जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी मिली है। -आयुष, छात्र
-स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विजिलेंस के अधिकारी ने साइबर क्राइम, रोड सेफ्टी, पोक्सो एक्ट और पुलिस के टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी है। कार्यक्रम में हासिल जानकारी को अपने आसपास के लोगों से साझा करेंगे। -पूर्वांश, छात्र
-अमर उजाला फाउंडेशन का विधिक जागरूकता के संदर्भ में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के जरिये स्कूली विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। क्योंकि बाल्य काल अवस्था में कानूनी जानकारी के अभाव में कई बार गलत काम होने की संभावना रहती है।
-घनश्याम कश्यप, प्रिंसिपल, हमीरपुर पब्लिक स्कूल
---