फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth should move forward by accepting struggle as a part of life: Anurag

संघर्ष को जीवन का हिस्सा मानकर आगे बढ़ें युवा : अनुराग

Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth should move forward by accepting struggle as a part of life: Anurag
इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ और आइडिलिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त दीक्षांत समारोह में विद
हमीरपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ और आइडिलिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के संयुक्त दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि जीवन की नई चुनौतियों की शुरुआत है। विद्यार्थियों को कक्षाओं में अर्जित ज्ञान का उपयोग अदालतों, कॉरपोरेट जगत और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में करना होगा।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने युवाओं से संघर्ष को जीवन का हिस्सा मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल पारिवारिक व्यवसाय, सिफारिश या किसी दूसरे की पहचान पर निर्भर न रहें, बल्कि मेहनत, प्रतिभा और ईमानदारी के बल पर अपनी स्वतंत्र पहचान और अपना ब्रांड बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले 21 वर्ष देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और विकसित भारत के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में देश के युवा सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे।
कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को देश का युवा तभी गंभीरता से लेगा, जब वह तुष्टिकरण की राजनीति, सनातन धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों और देश के प्रति अपमानजनक रवैये को छोड़ेंगे।

उन्होंने गांधी परिवार पर संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान न दिखाने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी और गांधी परिवार कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को पूरा गाने और उसका सम्मान करने के लिए 3 मिनट 10 सेकंड का समय क्यों नहीं निकाल सकते।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गांधी परिवार स्वयं को संविधान से ऊपर मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed