{"_id":"65f0baac3ca2227b92075a07","slug":"youth-should-come-forward-for-100-voting-shukla-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123430-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत मतदान के लिए युवा आएं आगे : शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत मतदान के लिए युवा आएं आगे : शुक्ला
Wed, 13 Mar 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के तहत विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने की। इसमें निर्वाचन विभाग हमीरपुर के तहसीलदार उपेंद्र शुक्ला मुख्य वक्ता रहे।
उन्होंने युवा मतदाताओं से संवाद कर लोकतंत्र में एक वोट के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी युवा एक एंबेसडर की भूमिका में आसपास के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी दबाव, प्रलोभन या किसी के कहने पर अपने मत का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। इस दौरान ईवीएम, वीवीपैट के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। संवाद