फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth found dead in Sujanpur was accused in NDPS case

Hamirpur (Himachal) News: एनडीपीएस के मामले में आरोपी था सुजानपुर में मृत मिला युवक

Tue, 24 Sep 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव, रिपोर्ट आने पर मौत के कारण होंगे स्पष्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत रेहनी पुल के समीप श्मशानघाट की सीढ़ियों पर मृत मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में खुलासा हुआ है कि युवक एनडीपीएस के मामले में आरोपी था। वह इस मामले की पेशी के लिए पालमपुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था, लेकिन पेशी में नहीं पहुंचा। बीते सोमवार को 26 वर्षीय निखिल निवासी खैरा तहसील पालमपुर का शव पुलिस ने बरामद किया था। पोस्टमार्टम के दौरान भी युवक के शव पर कोई आंतरिक और बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। अब बिसरा सैंपल की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। युवक ऊना जिला के थानाकलां में एक नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत था। वह इसी नशा मुक्ति केंद्र में 3 साल तक नशे की आदत को छुड़ाने के लिए भर्ती रहा था। नशे की आदत से रिकवर होने के बाद वह इस केंद्र में ही नौकरी कर रहा था। युवक की सोमवार को पालमपुर कोर्ट में एक केस में पेशी थी। इसके लिए वह बीते रविवार को नशा मुक्ति केंद्र से पालमपुर के लिए रवाना हुआ था। सोमवार को 7:00 के करीब स्थानीय लोगों ने युवक को मृत हालत में देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सौंप दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed