{"_id":"622cdd67ff77d14c21466a53","slug":"youth-dies-due-to-collision-of-two-bikes-four-injured-including-two-girl-students-hamirpur-hp-news-sml4023936186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो छात्राओं समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो छात्राओं समेत चार घायल
विज्ञापन
नादौन में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत गगाल गांव में दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है जबकि दूसरे बाइक सवार को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी चपेट में आने से एक अन्य बाइक सवार तथा सड़क किनारे कॉलेज जा रही दो छात्र छात्राएं भी घायल हो गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार सुबह उमेश कुमार (23) पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव धनपुर बाइक पर नादौन की ओर आ रहा था। जबकि नवेश धीमान(32) पुत्र विजय कुमार निवासी गांव रक्कड़ चौली बाइक पर हमीरपुर की ओर जा रहा था। गगाल गांव में बस को ओवरटेक करते हुए दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान एक बाइक सवार उछलकर सफेदे के पेड़ से जा टकराया। हादसे में हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहे अमन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव मझेली भी घायल हो गया।
टक्कर होने के दौरान दोनों बाइक फिसलकर सड़क किनारे जा गिरीं। इसकी चपेट में आने से दो कॉलेज की छात्राओं को भी चोटें आई हैं। काफी समय से सड़क पर तड़प रहे दोनों गंभीर घायलों में से नवेश धीमान को वहां से गुजर रहे बीडीसी वाइस चेयरमैन वीरेंद्र पठानिया तथा लवली ठाकुर ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। वहीं उमेश को 108 एंबुलेंस से नादौन अस्पताल पहुंचाया। उसने अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का नादौन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है।