फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth attacked police personnel with sharp weapon, undergoing treatment in hospital

Hamirpur (Himachal) News: युवक ने पुलिस कर्मी पर किया तेजधार हथियार से हमला, अस्पताल में उपचाराधीन

Fri, 10 Nov 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला पुलिस में कार्यरत एक पुलिसकर्मी को सुजानपुर बस स्टैंड में देररात एक युवक ने तेज धार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले के कारण पुलिस कर्मी को गंभीर चोटें आईं। मौके पर सुजानपुर से पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार देर रात सामने आई इस वारदात के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, दोनों के बीच लड़ाई किस बात को लेकर हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गत रात करीब 9:30 बजे सुजानपुर बस स्टैंड में जिला पुलिस विभाग में तैनात पुलिस कर्मी अपने घर सुजानपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान एक युवक गाड़ी लेकर बस स्टैंड पहुंचा। उसने पुलिस कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान हुए पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया। जहां उसे प्रथम उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। घायल पुलिस कर्मी का इलाज चल रहा है। हमला करने वाले युवक की पहचान अभिषेक निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed