फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   young woman injured in a car accident died during treatment at AIIMS.

Hamirpur: कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हुई युवती की एम्स में उपचार के दाैरान माैत

Thu, 15 Jan 2026 12:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jan 2026 12:44 PM IST
सार

सलासी में बस में तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात के बाद कुछ ही दूरी पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हुई लड़की की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन
young woman injured in a car accident died during treatment at AIIMS.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हमीरपुर सदर थाना के तहत सलासी में बस में तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात के बाद कुछ ही दूरी पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हुई लड़की की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। यह बेसहारा लड़की अपने नानी के घर बकारटी में रहती थी। बीते गुरुवार को कुछ युवकों ने सलासी में निजी बस को रोक कर तोड़फोड़ और चालक-परिचालक से मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से अपनी गाड़ियों में फरार हो गए थे। इस वारदात के दौरान यह लड़की भी आरोपियों के साथ मौजूद थी। यहां पर मारपीट के बाद भागते एक आरोपी ने पक्का भरो के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को अपनी कार से टक्कर मार दी थी। इस दौरान कार में सवार लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एक निजी बस ऑपरेटर ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए पहुंचाया था। यहां पर लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर में रेफर किया गया था। पिछले कुछ दिनों से लड़की कोमा में थी और जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। आखिरकार बुधवार को लड़की ने दम तोड़ दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश ने कहा कि लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले में नियमों के तहत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed