फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Yagyopavit ceremony of 108 boys was performed in Deotsidh.

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 108 बटुकों का किया यज्ञोपवीत संस्कार

Sun, 22 Feb 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार 21 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार शुरू हो गया। बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि ने दो वर्ष पूर्व इस परंपरा को शुरू किया है।
विज्ञापन

यज्ञोपवीत संस्कार में 108 बटुक भाग ले रहे हैं। यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लेने के लिए लोग न केवल हिमाचल, बल्कि अन्य राज्यों से भी यहां पहुंचे हैं। यज्ञोपवीत संस्कार में आठ से 12 वर्ष की आयु के बटुक अर्थात बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। यज्ञोपवीत संस्कार के तहत शनिवार को कर्णवेद, मुंडन, यज्ञोपवीत व सावित्री दीक्षा का आयोजन किया, जबकि 22 फरवरी को वेदारंभ, भिक्षाटन, समावर्तन, नित्यचर्या-नियमोंपदेश संस्कार पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह संस्कार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। यज्ञोपवीत संस्कार 22 फरवरी रविवार को दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। महंत राजेंद्र गिरि ने बताया कि यह संस्कार सनातन धर्म की पहचान हैं, लेकिन वर्तमान समय में लोग इन्हें भूलते जा रहे हैं। ऐसे में इनके प्रति लोगों को जागरूक करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णवेद सुबह आठ शुरू किया व दस बजे मुंडन संस्कार और दोपहर एक बजे यज्ञोपवीत व दो बजे सावित्री दीक्षा पूर्ण की गई। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को वेदारंभ सुबह आठ बजे, भिक्षाटन सुबह दस बजे, समावर्तन पूर्वाह्न 11:30 बजे तथा नित्यचर्या दोपहर एक बजे होगी। यह यज्ञोपवीत संस्कार महंत निवास पर ही पूर्ण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed