फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   X-ray facility to resume at Bhoranj Hospital after two years.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में दो साल बाद फिर शुरू होगी एक्सरे सुविधा

Sat, 22 Aug 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भोरंज अस्पताल में दो वर्षों से एक्सरे सुविधा से वंचित मरीजों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के लिए नई एक्सरे मशीन को मंजूरी दे दी है। मशीन उपलब्ध होने के बाद अस्पताल में दोबारा एक्सरे सुविधा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

पुरानी मशीन कंडम होने के बाद से एक्सरे बंद है। इसके चलते मरीजों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे की बर्बादी हो रही है। आपात और दुर्घटना के मामलों में परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

नादौन अस्पताल के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने नई एक्सरे मशीन को मंजूरी दी है। यहां करीब 12 वर्ष पुरानी मशीन से काम चलाया जा रहा है और लंबे इस्तेमाल के कारण इसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गलोड़ अस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे मशीन के कारण मरीजों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नई मशीन के लिए करीब तीन वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग को आवेदन भेजा गया था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।

कोट
नादौन अस्पताल में नई एक्सरे मशीन से लोगों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उम्मीद है कि मशीन की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित होगी। -राजेश, बीएमओ नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article