फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wrists are adorned with green bangles of golden dots, craze for mehndi too

Hamirpur (Himachal) News: गोल्डन डॉट की हरी चूड़ियों से सज रहीं कलाइयां, मेहंदी का भी क्रेज

Thu, 24 Jul 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wrists are adorned with green bangles of golden dots, craze for mehndi too
मुख्य बाजार हमीरपुर में दुकान के बाहर सजाई गई रंग बिरंगी स्टोन की चूड़ियां। संवाद
हमीरपुर। सावन माह शुरू होते ही बाजारों में हरियाली छा गई है। सबसे अधिक भीड़ साज सज्जा की दुकानों पर है। महिलाएं हरी चूड़ियां, बिंदी, कंगन और सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

विवाहित हो या अविवाहित, सभी महिलाएं पारंपरिक शृंगार के इस प्रतीक को अपनाकर सावन की परंपरा को संजोए हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में हरी चूड़ियां धारण करना सौभाग्य, समृद्धि और शिव-पार्वती के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आम दिनों की तुलना में सावन में बाजारों में चूड़ियों की बिक्री में 70% तक वृद्धि हो जाती है।
विज्ञापन

बाजार में हरी चूड़ियां 50 से 200 रुपये प्रति दर्जन, बिंदी 5 से 50 रुपये, नेलपॉलिश 50 से 200 रुपये और हरे कंगन 50 से 300 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। कुछेक दुकानदारों ने महिलाओं की पसंद को देखते हुए कांच और स्टोन की चूड़ियों के नए डिजाइन मंगवाए हैं, जो कि हाथों हाथ बिक रहे हैं। बाजार में सबसे अधिक गोल्डन डॉट्स की हरी चूड़ियां, पत्थर की हरी चूड़ियां, लाइट ग्रीन ग्लास चूड़ियां व कपड़े और कुंदन के साथ हाथ से सजाई गई हरे रंग की चूड़ियां, मोती से सजी ग्रीन चूड़ियां और सरल धातु की हरे रंग की चूड़ियों की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक ब्राइडल ग्रीन चूड़ियां सेट और युवतियों में स्टाइलिश ग्रीन चूड़ियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। चूड़ियों के साथ मेहंदी लगाने के लिए भी महिलाएं कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। सावन में हरी चूड़ियों के साथ मेहंदी लगवाना भी शुभ माना जाता है।

महिलाओं में सुमन, डिंपल, बबली, पुष्पा, पूनमा, मीरा, रजनी आदि ने कहा कि सावन माह में शृंगार करने से भगवान शिव व माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मुख्य बाजार हमीरपुर में दुकान के बाहर सजाई गई रंग बिरंगी स्टोन की चूड़ियां। संवाद

मुख्य बाजार हमीरपुर में दुकान के बाहर सजाई गई रंग बिरंगी स्टोन की चूड़ियां। संवाद

मुख्य बाजार हमीरपुर में दुकान के बाहर सजाई गई रंग बिरंगी स्टोन की चूड़ियां। संवाद

मुख्य बाजार हमीरपुर में दुकान के बाहर सजाई गई रंग बिरंगी स्टोन की चूड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed