{"_id":"6388abb13f934f0ca6539258","slug":"world-aids-day-made-aware-by-taking-out-rallies-across-the-district-hamirpur-hp-news-sml4295020189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व एड्स दिवस : जिलाभर में रैलियां निकालकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व एड्स दिवस : जिलाभर में रैलियां निकालकर किया जागरूक
विज्ञापन
एड्स जागरूकता को लेकर गांधी चौक हमीरपुर में रैली निकालते हमीरपुर कॉलेज के विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों, कॉलेजों, संस्थाओं में वीरवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स बीमारी से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और उन्हें इस बीमारी के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को एड्स से बचने के विविध उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर भाषण, नारा लेखन आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं तथा विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में कलश ने प्रथम, नितिन एवं रंजीत ने द्वितीय और निधि राणा तृतीय, नारा लेखन प्रतियोगिता में नेहा शर्मा ने प्रथम, मानसी द्वितीय और अनामिका चंदेल तृतीय। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, रीशिता द्वितीय और रिया ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण लाल, प्रो. विजय कुमार, प्रो. सुनील पाठक, प्रो. बबीता सुमन सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विश्व एड्स दिवस पर त्रिशा कॉलेज जोलसप्पड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी, डीएवी स्कूल भड़ोली, साईं विजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी, विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय नादौन, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर, हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन, राजकीय महाविद्यालय भोरंज में भी एड्स दिवस मनाया गया।