फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers should work on the ground for Mission Repeat: Kashyap

मिशन रिपीट के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करे कार्यकर्ता: कश्यप

Tue, 21 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Workers should work on the ground for Mission Repeat: Kashyap
हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित क? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मिशन रिपीट को लेकर पुलिस मैदान हमीरपुर में भाजपा ने संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि केंद्रीय सूचना-प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी का यह तीसरा त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का राज्य और विशेष रूप से इस संसदीय क्षेत्र से होना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा फिर से सत्ता में वापसी कर सके। उन्होंने राज्य के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना शुरू करने के लिए मोदी सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हर वर्ष 46,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ लेने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि जय राम ठाकुर फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकें।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान न केवल राष्ट्र का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया, बल्कि देशवासियों के लिए स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित भी किया। कोविड-19 के पहले मामले के नौ माह के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली गई। देश के लोगों को 195 करोड़ नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाने के अलावा दुनिया के कई देशों को इस वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टीकाकरण के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक रमेश धवाला, कमलेश कुमारी, नरेंद्र ठाकुर, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, नरेंद्र अत्री, विजयपाल सोहारू, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान पंडाल में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता।

हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन के दौरान पंडाल में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed