फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers demonstrated in Dhaula Siddh regarding salary payment

Hamirpur (Himachal) News: वेतन अदायगी को लेकर धौलासिद्ध में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हाइड्रो प्रोजेक्ट धौलासिद्ध में मंगलवार को मजदूरों ने श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर दो घंटे प्रदर्शन किया। हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले 600 के करीब मजदूर गेट पर एकत्रित हुए और मांगों को लेकर दो घंटे नारेबाजी की।
विज्ञापन

संघ के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रम कानूनों को लागू नहीं कर रहा है। ऐसे में मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के पास काम करने वाले मजदूरों का ईपीएफ जमा नहीं किया जा रहा है, जो कि श्रम कानूनों की घोर अवहेलना है।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन समझौते के अनुसार सात तारीख तक मजदूरों को वेतन की अदायगी होनी चाहिए। वहीं, मजदूरों का ईपीएफ जमा नहीं किया गया है। जल्द अदायगी न हुई तो संघ संघर्ष का रास्ता अपनाएगा। इसके लिए कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed