फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers are the backbone of the party: Dhumal

पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है कार्यकर्ता : धूमल

Mon, 27 May 2024 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Workers are the backbone of the party: Dhumal
हमीरपुर में भाजपा के मीडिया संवा केंद्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अन्य नेता। संग
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा मंडल नादौन की ओर से रविवार को पनसाई गांव में वरिष्ठ कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यातिथि रहे। इस दौरान नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम धूमल ने कहा कि आज हमारी पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बनी है। हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक जून तक हर घर में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विजय अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिखी है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, महिला मोर्चा प्रदेश की अध्यक्ष वंदना योगी, जिला सचिव विनोद ठाकुर, डॉ. अशोक शर्मा, सुरेंद्र छिंदा, अजमेल वर्मा एवं मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed