फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on the critical care unit has not started even a year after approval.

Hamirpur (Himachal) News: मंजूरी के एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ क्रिटिकल केयर यूनिट का काम

Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण मंजूरी के एक वर्ष से अधिक समय बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। 28 मई 2025 को अधिसूचना जारी होने के बावजूद अस्पताल परिसर में काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

करीब 23.75 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत इनडोर मरीजों के लिए 50 बेड की सुविधा प्रस्तावित है। वहीं, अस्पताल में 100 बेड की सुविधा के लिए 24.75 करोड़ रुपये का एक अन्य प्रोजेक्ट भी मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में कमलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुखविंदर, राधा, राजकुमारी, मंजीत शर्मा और जयचंद्र ने क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को उपचार के लिए हमीरपुर, टांडा और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परियोजनाएं पूरी होने से बड़सर के साथ बिलासपुर और ऊना जिलों के आसपास के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। बीएमओ सिविल अस्पताल बड़सर डॉ. अरविंद टंडन ने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट को एनएचएम, भारत सरकार से मई 2025 में मंजूरी मिली थी और परियोजना को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, 100 बेड की नई इमारत का प्रोजेक्ट भी मंजूर है। दोनों में से किसे पहले शुरू किया जाएगा या दोनों का काम साथ होगा, इसका निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed