फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on the Bassi-Tatahar road has begun, with the company taking action after protests.

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी–तताहर सड़क का काम शुरू, लोगों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आई कंपनी

Sat, 11 Oct 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 11 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Work on the Bassi-Tatahar road has begun, with the company taking action after protests.
बस्सी से तताहार सड़क में पैचवर्क कार्य में लगे मजदूर। संवाद
भरेड़ी(हमीरपुर)। बस्सी से तताहर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही वाहन चालकों व राहगीरों को एफडीआर तकनीक से निर्मित सड़क की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य में देरी और खराब गुणवत्ता को लेकर तीन अक्टूबर को हुए चक्का जाम प्रदर्शन के बाद निर्माण कंपनी हरकत में आ गई है।
विज्ञापन

इससे अब लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले एक वर्ष से बस्सी से तताहर तक सड़क का निर्माण कार्य एफडीआर तकनीक से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक केवल बस्सी से नगरोटा गाज्जियां तक ही सड़क का हिस्सा पक्का हो पाया है, वह भी जगह-जगह से उखड़ चुका है।
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। निर्माण में देरी के विरोध में स्थानीय लोगों ने भरेड़ी बाजार में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मौसम ठीक होते ही कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने सड़क पर पड़े गड्ढों को सीमेंट से भरने का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल प्राथमिक तौर पर नालियों के निर्माण और सड़क समतलीकरण का काम जारी है।


कोट

फिलहाल सड़क के बड़े गड्ढों को भरने और नालियों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। जैसे ही मौसम पूरी तरह साफ होगा, सड़क को पक्का करने का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ कर दिया जाएगा।
-प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed