फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on setting up libraries in PMShri schools started

Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करने का कार्य शुरू

Mon, 14 Apr 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Apr 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 10 पीएमश्री स्कूलों में हाईटेक कंप्यूटर पुस्तकालयों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्कूलों में 500 वर्ग फीट के कमरे में आधुनिक पुस्तकालयों को स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के शुरू होने से पहले ही विद्यार्थियों को स्कूल में पुस्तकालयों की सुविधा मिल सके। पुस्तकालयों के स्थापित होने से स्कूलों में दाखिल विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ देश-विदेश की खबरों की भी अपडेट रहेगी।
विज्ञापन


पुस्तकालय में हाईटेक कंप्यूटर के साथ प्रत्येक विद्यार्थी को अलग से कैबिन की सुविधा मिलेगी। जिससे उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हाईटेक कंप्यूटर पुस्तकालयों को स्थापित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से हाईटेक कंप्यूटर पुस्तकालयों के निर्माण के लिए नौ वरिष्ठ माध्यमिक और एक उच्च पाठशाला का चयन किया गया है। प्राथमिक स्कूलों में पुस्तकालयों को स्थापित करने के लिए कोई भी निर्देश नहीं मिले हैं। प्राथमिक स्कूलों को छोड़कर उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी स्कूलों में जीरो पीरियड के दौरान पुस्तकालयों में पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालयों में हाईटेक कंप्यूटरों के साथ इंटरनेट, ऑनलाइन शब्दकोश डिक्शनरी, अखबार, किताबें, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र और अन्य पढ़ाई में सहायक वस्तुओं की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




10 पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थी हाईटेक कंप्यूटरों से पढ़ाई करेंगे। पुस्तकालयों को स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। 500 वर्ग फीट के कमरे में आधुनिक पुस्तकालयों को स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed