फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women's Gram Sabha held in Baloh; pledge taken for a drug-free society.

Hamirpur (Himachal) News: बलोह में महिला ग्राम सभा, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

Mon, 07 Sep 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बलोह के दसमल महिला भवन में रविवार को प्रधान लता देवी की अध्यक्षता में महिला ग्राम सभा आयोजित हुई। सभा में करीब 100 महिलाओं ने चिट्टामुक्त समाज बनाने, युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सभा में 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों ने भाषण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सहकारी बैंक के प्रबंधक ने महिलाओं को बैंक की विभिन्न नीतियों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभ भी बताए। कार्यक्रम में छह महिला मंडलों ने भाग लिया। महिला मंडलों ने सामूहिक गायन, नृत्य और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला मंडल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान लता देवी ने कहा कि महिला ग्राम सभाएं महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने महिला मंडलों और पंचायत की महिलाओं से पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed