{"_id":"66a10ee278274efb1c07e2ae","slug":"womens-and-mens-teams-leave-for-national-netball-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132145-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय नेटबाॅल प्रतियोगिता के लिए महिला और पुरुष टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय नेटबाॅल प्रतियोगिता के लिए महिला और पुरुष टीम रवाना
विज्ञापन
राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरूष टीम भिवानी के लिए रवाना होने
पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने खूब बहाया पसीना
25 से 28 जुलाई को भिवानी के कलिंगा स्कूल में होगी सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। 42वीं सीनियर महिला और पुरुष राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता हरियाणा राज्य के भिवानी में 25 से 28 जुलाई को होगी। यह प्रतियोगिता श्रीबालाजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलिंगा के खेल मैदान में खेली जाएगी। इसमें हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीम अपने खेल का जौहर दिखाएगी। प्रदेश की दोनों टीमें ऊना रेलवे स्टेशन से बुधवार को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हुईं। प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की दोनों टीमों ने चोलथरा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नेटबॉल खेल के नियमों को पूरी तरह से सीखा है ताकि प्रतियोगिता में किसी प्रकार की कमी न रहे। नेटबॉल खेल में खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से अभी तक नेटबॉल खेल को तीन फीसदी कोटे में नहीं डाला है। इसके लिए खिलाड़ी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र सिंह गोमा से उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पुरुष टीम में राकेश कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, पवनेश कुमार, आशुतोश, राम विनय, रोबिन, हर्षित कतनौरिया, विनय बन्याल, अभिनव ठाकुर, रजत कुमार, विश्वास कुमार, विजय सिंह ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। जबकि, अजय शर्मा टीम कोच और रिजुल टीम मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह प्रदेश महिला टीम में वंशिका, हिमानी, रीनू शर्मा, राधिका, अंजू, आयुषी, तृप्ति, स्नेहा, शिवानी, भावना ठाकुर व भावना को टीम में शामिल किया गया है, जबकि अभिलाषा कोच और योगिता टीम मैनेजर होंगी।