{"_id":"65db79e1a16c405216054b0d","slug":"women-wrestlers-also-showed-their-strength-in-dangal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122271-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दंगल में महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दंगल में महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के पनसाई गांव मेंं पंजवीर छिंज मेला कमेटी की ओर से वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि रहे। दंगल में बड़ी माली के विजेता आशीष निवासी चंडीगढ़ को 11000 रुपये दिए गए, जबकि उपविजेता रोहित निवासी दिल्ली को 9100 रुपये दिए।
मेले के दौरान छोटी माली भी करवाई गई। इसमें विजेता पहलवान देव निवासी मंडी को 6100 रुपये और उपविजेता रिंकु निवासी कांगड़ा को 5100 रुपये से पुरस्कृत किया गया। पनसाई दंगल में तीन सौ से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। दंगल रेफरी की भूमिका जीवन धीमान ने निभाई। दंगल में कुछ महिला पहलवानों ने भी भाग लिया। पहलवानों को उम्र और भार वर्ग के हिसाब से पूर्व भारत केसरी जगदीश पहलवान ने दंगल में उतारा। दंगल के लिए बने हुए मंच पर विजय अग्निहोत्री पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को आगे ले जाने में हमेशा से एक जरिया सिद्ध होते हैं। लोगों को बढ़-चढ़कर स्थानीय स्तर पर होने वाले मेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कुश्ती मेला कमेटी के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, पंचायत प्रधान दिनेश शर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन कमल दत्त, बीडीसी सुनील दत्त, बीडीसी और सेवानिवृत्त प्रोफेसर जेपी अग्निहोत्री, पेंशनर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह, जगदीप शर्मा, होटल कारोबारी नरेंद्र शर्मा, मास्टर उधम सिंह जम्वाल, अवतार अग्निहोत्री, लोकगायक पम्मी ठाकुर, अमरचंद शर्मा, प्रताप चंद, मुकेश गूफी, लाला रमेश व कमेटी के मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, विपन शर्मा, रजिंदर शर्मा, हरीश, ज़ुल्फू राजेश, बबलू, अशोक, विकी पंडित, सेवानिवृत्त एसडीओ बिजली विभाग अशोक, बालिराम शर्मा, रामरथ, रमेश चंद, जोहली राम सहित हजारों लोगों ने कुश्ती मेले का आनंद उठाया।