फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women will sell indigenous products in Navdisha conference

Hamirpur (Himachal) News: नवदिशा सम्मेलन में स्वदेशी उत्पाद बेचेंगी महिलाएं

Fri, 05 Jun 2026 03:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
नवदिशा सम्मेलन में स्वदेशी उत्पाद बेचेंगी महिलाएं
विज्ञापन

30 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेंगे स्टाॅल

वीनस फाउंडेशन और फिजिक्सवाला के सहयोग से होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित नवदिशा सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलेगा। सम्मेलन में जिले के 30 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विशेष स्टाॅल उपलब्ध करवाए जाएंगे, जहां वे अपने हस्तनिर्मित और स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित कर सकेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन हमीरपुर, स्वयंसेवी संस्था वीनस फाउंडेशन और प्रसिद्ध ऑनलाइन कोचिंग संस्थान फिजिक्सवाला के सहयोग से छह जून को बचत भवन में शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता सम्मेलन नवदिशा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उद्यमिता, विपणन और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी। स्टॉलों पर हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैविक उत्पादों सहित अन्य स्थानीय स्वदेशी सामग्री उपलब्ध रहेगी।


30 महिलाओं को नवदिशा सम्मेलन में स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए स्टाॅल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्टाल के माध्यम से महिलाओं को नए ग्राहकों और संभावित व्यापारिक अवसरों से जुड़ने का मंच भी मिलेगा। - अस्मिता ठाकुर, उप निदेशक, सह परियोजना अधिकारी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed