{"_id":"69b704c8c69f55b5cf073aad","slug":"women-who-have-done-outstanding-work-were-honored-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-186680-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
Mon, 16 Mar 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इन्नर व्हील क्लब हमीरपुर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष इन्ना चौहान ने कहा सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। क्लब के सदस्यों ने सभी सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से जनरल मेडिसिन की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गवेषणा गर्ग, जिला परियोजना अधिकारी संगीता चंदेल, शशिबाला, पायल को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन