फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   women takes part in diffrent compititipn

मटका फोड़ में सुमन, जलेबी दौड़ में मीरा प्रथम

Mon, 09 Mar 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
women  takes part in diffrent compititipn
सशक्त महिला कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से खंड स्तरीय सशक्त महिला योजना शिविर का आयोजन हमीरपुर में किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान समस्त हमीरपुर खंड के महिला शक्ति केंद्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ढोलक, चिमटा तथा खंजरी वितरित की गई, जोकि जागरूकता के दौरान इस्तेमाल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मटका फोड़, जलेबी दौड़, लेमन रेस तथा म्यूजिकल चेयर आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मटका फोड़ में फरनोल की सुमन प्रथम, हमीरपुर-1 की चंद्रेश द्वितीय तथा लोहारीं की रेखा तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार जलेबी दौड़ में मीरा धनेड़-1 प्रथम, रीमा दौड़वीं द्वितीय और बाडला की आशा तीसरे स्थान पर रही। लेमन दौड़ में हमीरपुर-2 की सुलोचना प्रथम, ब्राहलड़ी की रीना द्वितीय और ग्लोट खुर्द की सीमा देवी तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बड़ू की पुष्पा प्रथम, गूहल की पवना द्वितीय तथा हमीरपुर-2 की नीला तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा ने कहा कि बाल लिंगानुपात में महिला प्रधान वाली तीन श्रेष्ठ पंचायतें दड़ूही, सेर बलौणी तथा जंगल रोपा हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी बलबीर सिंह बिरला ने विभिन्न विषयों पर महिलाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर महिला शक्ति केंद्र की समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed