{"_id":"6761b914a61b4937990aa595","slug":"women-stopped-the-officers-car-problem-solved-in-half-an-hour-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-143566-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने रोकी अफसर की गाड़ी, आधे घंटे में समस्या हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने रोकी अफसर की गाड़ी, आधे घंटे में समस्या हल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। एनएच 03 हमीरपुर से मंडी निर्माण कार्य के चलते आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निर्माण कंपनी की ओर से हर दिन कहीं न कहीं पानी की पाइपों को तोड़ दिया जाता है। जिस कारण पानी की किल्लत लोगों को होती है। मंगलवार को इसी किल्लत पर महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने एनएच अधिकारी की गाड़ी को ही रोक दिया।
समीरपुर पंचायत के अंतर्गत संगरोह बाईपास में पेयजल पाइप को टूटे हुए करीब पांच दिन हो गए थे लेकिन निर्माण कंपनी पाइप को जोडऩे के लिए टालमटोल कर रही थी। मंगलवार को महिलाओं ने करीब 11:30 पर विभाग के अधिकारी के साथ-साथ निर्माण कंपनी की गाडिय़ों को रोक दिया। महिलाओं इस बात पर अड़ गई कि पाइप की मरम्मत किए बिना गाडिय़ों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात भी रूक गया। महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि वह अपने उच्च अधिकारियों से बात करें और टूटी पाइप को जोड़े। करीब आधे घंटें में पानी की पाइप को जोडऩे के लिए कर्मचारी आए। उन्होंने पेयजल पाइप को जोड़ा और उसके बाद महिलाओं ने उक्त मार्ग को आवाजाही के लिए खोला।