{"_id":"679923df83821ad1cf08e098","slug":"women-stole-jewelery-from-jewelers-shop-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-146900-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में महिलाओं ने ज्वेलर की दुकान से चुराए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में महिलाओं ने ज्वेलर की दुकान से चुराए आभूषण
Wed, 29 Jan 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन थाना क्षेत्र के तहत अपर बाजार नादौन स्थित विशाल ज्वैलर्स की दुकान से मंगलवार को दो महिलाओं ने पांच लाख रुपये से ज्यादा के गहने चुरा लिए। घटना के समय महिलाओं के साथ दो पुरुष भी थे, लेकिन वे दुकान के बाहर ही खड़े थे।
यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, लेकिन इसका खुलासा देर शाम को हुआ। दुकान के मालिक नंद लाल ने बताया कि वह घटना के वक्त दुकान पर नहीं थे, लेकिन उनके दोनों बेटे वहां मौजूद थे। महिलाओं ने पहले अन्य ज्वैलर्स के पास जाकर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौका नहीं मिला।
इसके बाद वे विशाल ज्वैलर्स पहुंची और दोनों लड़कों को उलझा लिया। धीरे-धीरे महिलाओं ने गहनों को हाथ में छिपाकर अपनी जेब में रख लिया। उन्होंने सोने के लॉकेट दिखाने का बहाना किया और मौका पाकर करीब चार से छह लॉकेट चुरा लिए। इस दौरान महिलाओं के साथ एक पुरुष चांदी के गहनों को देखने में व्यस्त था। महिलाओं ने कुछ गहने खरीदे भी और इसके लिए उन्होंने 15 हजार रुपये का भुगतान किया। घटना का पता तब चला जब नंद लाल शाम करीब 6 बजे दुकान पर पहुंचे और एक ग्राहक को गहने देने के लिए गहनों की तलाश की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छानबीन कर रही है।