फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   women out of control after drink

जिला के एक होटल में महिला ने देर रात शराब पीकर किया हंगामा

Mon, 14 Sep 2020 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के निजी होटल में एक महिला ने नशे में रात को खूब हंगामा किया। होटल के बाहर सड़क पर महिला का शोरशराबा सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पंचायत के उपप्रधान को इसकी सूचना दी। शिकायत के बाद पंचायत के उपप्रधान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि इस होटल में अक्सर महिलाओं का आना जाना लगा रहता है तथा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान ने महिला और होटल मालिक का पक्ष सुनने के बाद दोनों को पुलिस में जाने की सलाह दी लेकिन, महिला ने पंचायत के उपप्रधान के सामने ही होटल मालिक पर गैर कानूनी कार्य करवाने का आरोप लगाया। होटल के मालिक ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस थाना हमीरपुर से एक टीम होटल में पहुंची और होटल मालिक व महिला के बयान कलमबद्ध किए। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से होटल मालिक की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed