{"_id":"69ebd8952ed9f79666083c2c","slug":"women-learned-the-work-of-online-marketing-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-191370-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने सीखा ऑनलाइल मार्केटिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं ने सीखा ऑनलाइल मार्केटिंग का कार्य
Sat, 25 Apr 2026 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 30 स्वयंसहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।
शिविर में महिलाओं को ऑनलाइन मार्केटिंग, उत्पादों की बिक्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाना, उत्पादों की आकर्षक तस्वीरें लेना, विवरण तैयार करना और सही मूल्य निर्धारण करना सिखाया।
इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया माध्यमों से मार्केटिंग करने के तरीके भी बताए गए। विशेषज्ञों ने डिजिटल भुगतान प्रणाली के सुरक्षित उपयोग और व्यवसाय संचालन के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को आय-व्यय का संतुलन, लाभ-हानि का आकलन और बचत की आदत विकसित करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही उन्हें छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू कर उसे धीरे-धीरे बढ़ाने की रणनीतियां भी बताई गईं।