फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women kept waiting hungry stomach for ultrasound, later it was found out that the doctor would not come

अल्ट्रासाउंड के लिए भूखे पेट इंतजार करती रहीं महिलाएं, बाद में पता चला डॉक्टर नहीं आएंगे

Tue, 19 Oct 2021 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Women kept waiting hungry stomach for ultrasound, later it was found out that the doctor would not come
सिविल अस्पताल भोरंज में अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में अल्ट्रासाउंड न होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होते हैं। जिसके चलते मंगलवार को मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने की तिथि दी थी और मरीज सुबह से भूखे पेट डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। जिसमें गर्भवती महिलाएं और पेट की बीमारी के मरीज थे।
विज्ञापन

11 बजे सूचना मिली कि डॉक्टर नहीं आएंगे। सभी मरीजों को परेशानी में बिना अल्ट्रासाउंड के घर लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है, लेकिन यहां पर डॉक्टर नहीं है। सप्ताह में दो बार यहां डॉक्टर बाहर से बुलाना पड़ता है। जिसके चलते यहां पर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों में रमेश कुमार, संजय, विजय, रवि, कमलेश आदि ने मांग की है कि यहां पर स्थायी डॉक्टर की तैनाती की जाए। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर को जरूरी काम से कहीं जाना पड़ा। इसलिए मंगलवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed