फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women given training on how to clean water

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को पानी को साफ करने के बारे में दिया प्रशिक्षण

Wed, 08 Nov 2023 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women given training on how to clean water
हथली जल ट्रीटमेंट प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते नगर परिषद हमीरपुर के
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए जल ट्रीटमेंट प्लांट हथली में जल दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद हमीरपुर के ईओ संजय कुमार ने की। उन्होंने महिलाओं को जल दिवाली कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि जल दिवाली कार्यक्रम महिलाओं के लिए जल और जल के लिए महिलाएं थीम पर नौ नवंबर तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जल स्वच्छ करने के बारे में प्रशिक्षण देना और जागरूक करना है, ताकि महिलाओं को जल को स्वच्छ करने के बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर के कनिष्ठ अभियंता रमन शर्मा ने महिलाओं को खड्ड से पानी उठाने और उसके बाद पानी को फिल्टर करने की विधि तथा उस पानी के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नगर परिषद की ओर से राजिंद्र, अंकित सहित अन्य कर्मचारी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed