फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women and child development schemes should be widely publicized: Amarjeet

महिला एवं बाल विकास योजनाओं का हो व्यापक प्रचार : अमरजीत

Fri, 23 Aug 2024 04:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Women and child development schemes should be widely publicized: Amarjeet
हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्तहमीरपुर अमरजीत शर्मा। संवाद
डीसी ने की विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवनों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
हमीर भवन में विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को विभाग की सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को हमीर भवन में विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद महिला या बच्चा इन योजनाओं से नहीं छूटना चाहिए। जिले में छह माह से 3 वर्ष तक के 14,116 शिशुओं और 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 3528 बच्चों को 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार दिया जा रहा है। गंभीर कुपोषण के शिकार 125 बच्चों और आंशिक कुपोषण से पीड़ित 516 बच्चों के सही पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लगभग 4915 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी पोषाहार मिल रहा है। आंगनबाड़ी भवनों में आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली-पानी के कनेक्शन से छूटे भवनों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन प्रदान करें। सामुदायिक भवनों और स्कूल भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को भी ये कनेक्शन देने के लिए स्थानीय पंचायत या प्रारंभिक शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें। जिले में 49 आंगनबाड़ी भवनों के लिए मनरेगा कनवर्जेंस के तहत धनराशि मंजूर की गई है। इनके कार्य भी अतिशीघ्र शुरू होने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण अधिनियम बनाए हैं तथा टॉल फ्री नंबर 181 पर महिला हेल्पलाइन भी आरंभ की है। इसका भी व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed