{"_id":"68278af324f16f43b303bf48","slug":"women-accused-of-burning-down-cowshed-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-155922-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं पर गोशाला को जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं पर गोशाला को जलाने का आरोप
Sat, 17 May 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 17 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत कोट गांव में मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि कुमार पुत्र रणजीत निवासी कोट बल्ह बिहाल ने कहा कि उनके गांव की दो महिलाओं ने उनकी गोशाला के समीप झाड़ियों में आग लगा दी। आग के कारण उनकी गोशाला और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों ने मारपीट की। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन