फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman found HIV infected in health check-up camp

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य जांच शिविर में महिला निकली एचआईवी संक्रमित

Wed, 28 Aug 2024 03:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Woman found HIV infected in health check-up camp
बणी पंचायत में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच के लिए कतारों में खड़े लोग। संवाद
बणी पंचायत में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया था शिविर
विज्ञापन

70 लोगों को बीपी, 10 लोगों को मधुमेह निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बणी में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग और सोसायटी फोर हिली वेलफेयर की ओर से किया गया। शिविर का आयोजन बड़सर अस्पताल में कार्यरत स्टाफ की ओर से किया गया। शिविर में 200 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। चिकित्सकों ने मधुमेह, रक्तचाप, एचआईवी एड्स, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से लोगों की जांच की गई।

स्वास्थ्य जांच शिविर में 161 महिलाओं और 39 पुरुषों ने अपनी जांच करवाई। एक महिला एचआईवी संक्रमित निकली। शिविर में 70 लोगों को बीपी, 10 लोगों को मधुमेह निकला। शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी बड़सर डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा कि यह आधुनिक तकनीक से लैस एक्स-रे मशीन है और इसका उपयोग अभी इस तरह के शिविरों में किया जा रहा है, ताकि मुख्य तौर पर लोगों के हृदय की स्थिति जान सकें। वहीं, टीबी की रोकथाम में भी यह कारगर सिद्ध हो सकती है। इस मशीन में दो सेकंड में स्कैनिंग करने के बाद व्यक्ति की रिपोर्ट एक मिनट के भीतर उसे दे दी जाती है। बणी पंचायत प्रधान शैलजा बन्याल ने कहा कि पंचायत के सभी गांवों से इस शिविर में लोग पहुंचे थे और ऐसे शिविर आगे भी बणी पंचायत में आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed