{"_id":"65bfed73b0e26cf70c096951","slug":"woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-in-jadoh-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-120383-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जड़ोह गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जड़ोह गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत जड़ोह गांव की 36 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया है। महिला सुमन कुमारी पत्नी प्रीतम चंद गांव जड़ोह डाकघर हनोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने शनिवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
जब महिला की तबीयत खराब होने लगी तो परिजन उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला अपने पीछे दो बच्चे और पति को छोड़ गई है। भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।