फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman dies after consuming poison

खोहर में महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

Sat, 28 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison
खोहर गांव में महिला के जहा निगलने के मामले में छानबीन करती पुलिस। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कोहला पंचायत के खोहर गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अरुणा कुमारी (48) पत्नी सुभाष चंद ने शनिवार दोपहर घर के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को चाय पिलाई। इसके बाद घर से खेतों की ओर निकल गई। कुछ देर तक जब वह वापस नहीं आई तो उनके बेटे उसे ढूंढते हुए खेतों में पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे नादौन अस्पताल ले आए, जहां महिला की मौत हो गई। महिला के भाई सरवन कुमार ने बताया कि उसकी बहन अपनी बीमारी के कारण परेशान रहती थी।
विज्ञापन

घटना के समय पूरा परिवार घर पर ही था, क्योंकि नए घर का निर्माण कार्य चल रहा था। महिला अपने पीछे पति व तीन बेटे छोड़ गई है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed