{"_id":"6a7f6e7f3c81c0acff0dba20","slug":"woman-alleges-sale-of-house-and-nine-marlas-of-land-without-her-consent-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-204798-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिला ने बिना सहमति घर समेत नौ मरले जमीन बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिला ने बिना सहमति घर समेत नौ मरले जमीन बेचने का आरोप
Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी क्षेत्र की 59 वर्षीय महिला ने बिना जानकारी और सहमति के उसके घर सहित नौ मरले जमीन बेचने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर हमीरपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
कढ़ियार निवासी सलोचना देवी ने शिकायत में बताया कि सितंबर 2025 में बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत होने पर उसने एक व्यक्ति से आर्थिक मदद मांगी थी। आरोप है कि मदद के बदले जमीन बेचने की बात कही गई और 20 सितंबर 2025 को तहसील कार्यालय में दस्तावेज तैयार करवाए गए।
महिला ने बताया कि वह अनपढ़ है और उसका तहसीलदार के समक्ष कोई बयान नहीं लिया गया। शिकायत के अनुसार घर का बिजली मीटर काटे जाने के बाद उसे बताया गया कि उसने अपना घर बेच दिया है।
विज्ञापन
करीब छह-सात महीने तक तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद 25 जुलाई 2026 को नकल के माध्यम से उसे कथित जीपीए (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) और जमीन की बिक्री की जानकारी मिली। महिला का आरोप है कि 30 सितंबर 2025 को जीपीए के आधार पर उसके घर सहित नौ मरले जमीन बेच दी गई।
महिला ने दस्तावेज तैयार करने को लेकर दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।