फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wild animals will not be able to destroy crops in Kotharli

Hamirpur (Himachal) News: कोठारली में जंगली जानवर फसलों को नहीं कर पाएंगे तबाह

Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 14 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Wild animals will not be able to destroy crops in Kotharli
कोठारली गांव में भूमि को मिली फेंसिंग की सुविधा। संवाद - फोटो : mathura
सचित्र
विज्ञापन

गांव की 200 कनाल भूमि को मिली फेंसिंग की सुविधा
9.25 लाख रुपये हुए खर्च, 90 परिवारों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौना के गांव कोठारली में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग हेतु राशि स्वीकृत की गई। इस कार्य से गांव के लगभग 90 परिवारों की 200 कनाल भूमि की फेंसिंग हुई है, जिससे लोगों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
यह कार्य 9.25 लाख की लागत से पूर्ण हुआ है। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से लगभग दस लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें से 9.25 लाख रुपये की लागत से यह कार्य पूर्ण हो चुका है। स्थानीय निवासियों में रविंद्र कुमार, हरवंस सिंह, सुनील कुमार, प्रताप सिंह, सुधा कुमारी, सुभाष चंद्र इत्यादि व स्थानीय पंचायत ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फेंसिंग से उनकी फसलें अब जंगली जानवरों से सुरक्षित रहेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और जीवन स्तर में सुधार होगा। गौर रहे कि जंगली जानवरों से किसानों की फसल खराब होती है, जिससे उनकी उत्पादन में कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed