फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   wife arrested in husband sucide case

बांग्लादेशी के आत्महत्या मामले में पत्नी को किया गया गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत हमीरपुर के प्रतापनगर में फर्जी तरीके से रह रहे बांग्लादेशी युवक के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पांच वर्षीय बेटी को महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर में रखा है। वहीं गिरफ्तार महिला की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण पुलिस बुधवार को उसे कोर्ट में पेश नहीं कर सकी और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां वह दिन में अस्पताल में भर्ती रही और शाम को तबीयत ठीक होने पर उसे थाना लाया गया। अब वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने बांग्लादेश दूतावास को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। हालांकि वहां से अभी कोई जवाब पुलिस को नहीं आया है। पोस्टमार्टम के बाद शवगृह में शव रखा गया है। बता दें कि सोमवार रात को पत्नी के साथ कहासुनी के बाद 27 वर्षीय शोभनन सरकार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक अपने परिवार सहित फर्जी आधार कार्ड और बिना वीजा व पासपोर्ट के यहां करीब चार माह से रह रहा था। इस मामले में प्रवासी का पंजीकरण न कराने पर मकान मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। थाना प्रभार सदर निर्मल सिंह ने कहा कि बांग्लादेश दूतावास को सूचित किया गया है। महिला को गिरफ्तार किया गया है जबकि बच्ची को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स:
मामले की होनी चाहिए उच्चस्तरीय जांच: धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिना इजाजत बांग्लादेश से कोई कैसे यहां पहुंच गया, इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। वहीं धूमल ने हमीरपुर बस स्टैंड के निर्माण के बारे में कहा कि इस मामले में मुख्य सचिव और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक से बातचीत की गई है, पुराने और नए बस स्टैंड को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed