फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   When will the government attack Chitta in education hub Hamirpur?

Hamirpur (Himachal) News: शिक्षा के हब हमीरपुर में चिट्टा पर चोट कब करेगी सरकार

Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा का हब कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बढ़ रहे चिट्टा और चरस के मामलों से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के बाशिंदे भी पुलिस प्रशासन और सरकार से चिट्टा पर चोट करने का इंतजार कर रहे हैं। इस जिले में एक दर्जन कोचिंग संस्थान, एनआईटी, होटल मैनेजमेंट संस्थान, मेडिकल कॉलेज, तकनीकी विश्वविद्यालय, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय समेत तीन दर्जन से अधिक निजी स्कूल और कॉलेज हैं।
विज्ञापन

यहां देश और प्रदेश के विभिन्न कोनों से बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। जिले के बाहर से बच्चों के यहां आने से स्थानीय लोगों को भी बेहतर रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। यहां की इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें से बच्चे मोबाइल व लैपटॉप खरीद रहे हैं। रेडिमेड गारमेंट्स, होटल-रेस्तरां उद्योग, टैक्स और पीजी सेंटर आदि क्षेत्र में इन बच्चों के कारण अच्छा कारोबार हो रहा है। व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी, उपाध्यक्ष अश्वनी जगोता, कोषाध्यक्ष सुमित ठाकुर, मनीष सोनी, नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज समेत अन्य शिक्षाविदों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस से नशा माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि हमीरपुर में स्थित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को भेजने में किसी भी माता-पिता को कोई चिंता न सताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ आए दिन शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रही है। रात को नाके लगाकर भी संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर है। नशे के खिलाफ आए दिन पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही समाज को भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों के सहयोग से नशे के खिलाफ पूर्ण रूप से कार्रवाई संभव है। माता-पिता को भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed